Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के शमशुद्दीन पुर गांव का है। गुरुवार को गांव निवासी दिलीप शर्मा उर्फ मोनू 30 वर्ष घर में खराब बिजली के तारों को ठीक करते समय अचानब करंट की चपेट में आ गया और घर में ही  बेहोशी की हालत में पडा रहा। उस वक्त घर में घर के लोग मौजूद नहीं थे, जिसको जमीन पर गिरा देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। आनन-फानन में जिला अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments