Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

 सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

0

व्यापारियों का देता था निवेश का झांसा, 2.85 लाख रुपये बरामद


अयोध्या। कोतवाली रुदौली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर व्यापारियों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक निवेश के नाम पर 13 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर चुका था। शनिवार को करीमपुर–अकबरगंज रोड स्थित नहर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशान्त गुप्ता निवासी मोहल्ला कटरा, थाना रुदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और ठगी के 2 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए हैं।

थाना रुदौली में आरोपी के खिलाफ 318(4)/338/340(2)/351(3)/317(2) बीएनएस व आईटी एक्ट की धारा 66D में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version