अयोध्या। बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए विद्युत विभाग ने सोमवार से बिजलीबिलराहतयोजना लागू कर दी है। योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनका कनेक्शन 2 किलोवॉटतक है तथा छोटे व्यवसायियों को जिनका 1 किलोवॉटकॉमर्शियलकनेक्शन है। विभाग के अनुसार मार्च 2025 तक के बकायेदार इस योजना के अंतर्गत छूट का लाभ उठा सकेंगे।
योजना को तीन चरणों में लागू किया गया है। पहले चरण में 1 दिसंबरसे 31 दिसंबर 2025 तक उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के मूलधन पर 25 प्रतिशतछूट तथा पूरासरचार्जमाफ किया जाएगा। दूसरे चरण में 1 जनवरीसे 31 जनवरी 2026 के मध्य भुगतान करने वालों को मूलधन पर 20 प्रतिशतछूट और पूरे सरचार्ज की माफी मिलेगी। अंतिम तीसरे चरण में 1 फरवरीसे 28 फरवरी 2026 तक भुगतान करने वालों को मूलधन पर 15 प्रतिशतछूट जबकि सरचार्ज शत–प्रतिशतमाफ रहेगा।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए सिविललाइनउपकेंद्रपरकैम्प का आयोजन किया, जहां कर्मचारियों ने बकायेदारों के बिल अपडेट कर योजना का लाभ उपलब्ध कराया। उपखंड अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि अधिकतम लोग योजना का लाभ उठाएं ताकि बिजली कनेक्शन कटने या अतिरिक्त जुर्माना देने जैसी स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि भुगतान एकमुश्तअथवाकिस्तोंमें भी किया जा सकता है।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समयसीमा में बिल जमा कर इस अवसर का लाभ उठाएं। योजना से न सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि विभाग के राजस्व संग्रह में भी अपेक्षित सुधार होगा।