Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आरोपी युवक पिछले करीब दो वर्षों से उसके संपर्क में था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शादी के लिए दबाव बढ़ाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

आरोपों से परेशान युवती ने जलालपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments