Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर से लापता हुई युवती, एक लाख नकद व जेवरात साथ ले...

घर से लापता हुई युवती, एक लाख नकद व जेवरात साथ ले जाने का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी के साथ लाखों रुपये के जेवरात भी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि युवती की राहुल अग्रहरि निवासी ग्राम मल्हनी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर से फोन पर बातचीत होती थी। विरोध के बावजूद 12 जुलाई की दोपहर राहुल अग्रहरि अपनी बहन रीना और बहनोई पंकज अग्रहरि के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचा और युवती को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर में रखे एक लाख रुपये नकद, सोने की चैन, कान के झाले, अंगूठी, छाग़ल और कर्धन सहित लाखों रुपये के जेवरात भी साथ ले गई।

शिकायत के आधार पर जैतपुर पुलिस ने राहुल अग्रहरि, रीना और पंकज अग्रहरि के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है तथा प्रकरण की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments