पूराबाजार, अयोध्या। अयोध्या से बसखारी जाने वाले स्टेट हाईवे के फोरलेन सड़क पर दर्शननगर बाजार से गोसाईगंज बाजार तक अज्ञात वाहनों से टकराकर घायल होने वाले प्रत्येक गोवंशों के संबंध में मिले सूचना के आधार पर खोज-खोज कर अपनें निजि खर्चो पर ईलाज , पशु चारा आदि प्रदान कर उन्हें कर सुरक्षित शरण देने वाले युवा समाज सेवी मयंक सिंह ने युवा टीम के साथ सदैव भ्रमणशील रहते हुए रात -दिन चौकस रहते हैं ।
पिछले करीब तीन वर्षो से सक्रिय गोप्रेमी समाज सेवी मयंक सिंह ने बताया कि इनके टीम के सदस्य अमित मिश्रा ,अमर नाथ गौतम , विशाल गौतम एवं विकास गौतम तथा ब्रजेश सिंह ने सूचना दिया कि एक गोवंश का बछड़ा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल है , जिसके बाएं पैर का खुर क्षतिग्र्रस्त हो कर चकनाचूर हो गया है । सूचना पाते ही कुछ ही पल में समाजसेवी मयंक ने प्रदेश सरकार की निःशुल्क सेवा के लिए तत्पर मोबाइल वेटेरिनटी यूनिट गोवंश ऐबुलेंस सेवा के टोल फ्री नंबर 1962 डायल कर बाकरगंज बाजार में डिवाइडर माध्यिका पर घायल पड़े गोवंश बछड़े का ऐंबुलेंस से आए डा० संतोष वर्मा , फार्मासिस्ट मुरली यादव , तथा चालक रवि प्रजापति ने इलाज किया।
देवगढ़ के ग्राम प्रधान उदयभान ने बताया कि समाज सेवी मयंक सिंह और उनकी टीम अयोध्या से बनारस स्टेट हाईवे के अयोध्या से गोसाईगंज तक के दूरी में तहत अज्ञात वाहनों से टकराकर घायल और बीमार गोवंशों की सेवा सुरक्षा कर रहे हैं उन्होंने बताया कि उनकी निःशुल्क व समर्पित सेवा के लिए खण्ड स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है ।