Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हजपुरा में अवैध क्लीनिक सील, तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

हजपुरा में अवैध क्लीनिक सील, तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकरनगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के हजपुरा में अवैध रूप से संचालित हो रही क्लीनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को तहसीलदार जलालपुर गरिमा भार्गव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश के नेतृत्व में पहुँची संयुक्त टीम ने जांच के दौरान क्लीनिक को अवैध पाए जाने पर सील कर दिया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया संचालक

जांच के दौरान क्लीनिक पर मौजूद कथित चिकित्सक सुनील कुमार से जब टीम ने क्लीनिक संचालन से संबंधित प्रमाण पत्र व दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया क्लीनिक का संचालन बिना अनुमति और नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में कार्रवाई

जांच टीम में तहसीलदार गरिमा भार्गव के अलावा अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी और फार्मासिस्ट मनोज यादव शामिल रहे। टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।


प्रशासन की सख्ती


तहसीलदार गरिमा भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही क्लीनिकों और फर्जी चिकित्सकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि इलाज हमेशा पंजीकृत और मान्यता प्राप्त चिकित्सकों से ही कराएं।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग इसे प्रशासन की सकारात्मक पहल मान रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version