Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के करमैनी गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार करमैनी गांव निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र नंदलाल, का शव घर में सीमेंट शेड से फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version