Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के प्रति की आपत्ति जनक...

युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के प्रति की आपत्ति जनक टिप्पड़ी, मुकदमा दर्ज

आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा निवासी अंकुर कुमार पुत्र बुधीराम ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में राम के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसको लेकर धार्मिक संगठनों के साथ भाजपा नेताओं में भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे ने राजेसुल्तानपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।

बातचीत में सुमन पांडे ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों के ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई की बहुत ही आवश्यक है यदि प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो हम इसको लेकर उच्च अधिकारियों के पास भी जाएंगे।

इस विषय में थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया की मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments