Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर इलाज के दौरान युवक की मौत, सड़क हादसे में हुआ था घायल

इलाज के दौरान युवक की मौत, सड़क हादसे में हुआ था घायल

0
3
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। दो माह पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने जिंदगी की जंग हार दी। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक की पत्नी हेमलता के अनुसार, उनके पति रितेश राजभर (24) पुत्र अशोक राजभर निवासी ग्राम पकड़ी मरहरा थाना जलालपुर, अपने ससुराल ग्राम सेमउरखानपुर थाना हंसवर गए थे। बीते 13 फरवरी को वह मोटरसाइकिल से धौरहरा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे नीरज शुक्ला निवासी सेमउरखानपुर शुक्लाना ने तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर और फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। लंबे समय तक चले इलाज के दौरान उनके शरीर के कई हिस्सों में ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन आखिरकार रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में हंसवर थाना पुलिस ने सात मार्च को आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here