Monday, April 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस का आरोप महिला आरक्षण पर भाजपा कर रही भ्रमित

कांग्रेस का आरोप महिला आरक्षण पर भाजपा कर रही भ्रमित


अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कमला नेहरू भवन में आयोजित प्रमुख नेताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है, जिसमें कांग्रेस ने 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन किया था। इससे 543 लोकसभा सीटों में लगभग 180 महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सकता था, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर जनमानस को भ्रमित कर रही है।

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा का यह दावा गलत है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण पास नहीं होने दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 131वां संविधान संशोधन विधेयक महिला आरक्षण से संबंधित नहीं, बल्कि परिसीमन से जुड़ा था।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की पहल कांग्रेस ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नेतृत्व में पहले ही कर दी थी, लेकिन भाजपा इसे लागू नहीं कर महिलाओं के अधिकारों से वंचित कर रही है।  पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था लागू कर महिलाओं को सशक्त बनाया गया, जिसके तहत आज लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं।

बैठक में पीसीसी सदस्य राम और पासी, जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जनगणना और परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण को टाल रही है। नेताओं ने कहा कि यदि 543 सीटों पर आरक्षण लागू किया जाता है तो कांग्रेस इसका समर्थन करेगी।

इस दौरान उग्रसेन मिश्रा, वेद सिंह कमल, अशोक कनौजिया, डॉ. विनोद गुप्ता, फ्लावर नकवी, अशोक कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अरुण साहू, अंकित जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments