Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घात लगाकर युवक पर हमला, सात अज्ञात पर केस दर्जन

घात लगाकर युवक पर हमला, सात अज्ञात पर केस दर्जन

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना जलालपुर क्षेत्र के बनारसी दास चौराहे के पास दूध देने जा रहे एक युवक पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उसरहाँ डिहवा निवासी 29 वर्षीय रोहित यादव  पुत्र हरिराम यादव, अपने 13 वर्षीय भांजे शिवा यादव के साथ बाइक से डेयरी पर दूध देने जा रहे थे। जैसे ही वे उसरा डिहवा सरकारी टिब्बल के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए करीब सात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और अचानक हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। हमले में रोहित यादव को गंभीर चोटें आईं। शोरगुल मचने पर आरोपी बिगहियां खड़ंजा की ओर फरार हो गए। जाते समय हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि श्लोक नामक व्यक्ति द्वारा उसकी मुखबिरी कर हमलावरों को सूचना दी गई, जिसके चलते यह घटना हुई। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version