Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन के सामने कूदकर युवक-युवती ने दी जान, दोनों की शिनाख्त नहीं

ट्रेन के सामने कूदकर युवक-युवती ने दी जान, दोनों की शिनाख्त नहीं

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी गांव के पास पोल संख्या 890/09 के निकट शनिवार दोपहर दून एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक और युवती ने जान दे दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान करीब 20 वर्षीय युवती और 26 वर्षीय युवक अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चर्चा है कि दोनों को घटना से कुछ देर पहले रेलवे ट्रैक पर घूमते हुए भी देखा गया था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments