Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम की पैड़ी पर सजेगा योग का मंच, 21 जून को होगा...

राम की पैड़ी पर सजेगा योग का मंच, 21 जून को होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

0
ayodhya samachar

सुबह 6 बजे शुरू होगा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी


अयोध्या । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ पर अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून की सुबह 6 बजे राम की पैड़ी पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जनपद के प्रभारी एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा और प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया जाएगा।

यह आयोजन न केवल जिला मुख्यालय बल्कि तहसीलों, ब्लॉकों, आरोग्य मंदिरों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, शौचालय, सफाई और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। योग दिवस के माध्यम से आमजन को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version