अंबेडकर नगर। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन चन्द्र शेखर आजाद पार्क मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, पूर्व सांसद रितेश पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ,जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ निशा वर्मा तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में जनप्रतिनिधियो, जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों /कर्मचारियों को कुशल योग प्रशिक्षको द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
