Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशूटिंग प्रतियोगिता में यश पाठक ने बढ़ाया अयोध्या का मान

शूटिंग प्रतियोगिता में यश पाठक ने बढ़ाया अयोध्या का मान

अयोध्या। प्रयागराज में 15 से 18 मई तक आयोजित चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिला राइफल क्लब अयोध्या के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर अयोध्या का मान बढ़ाया। सीनियर मैन केटेगरी में यश पाठक पुत्र शरद पाठक बाबा, उमंग पाठक पुत्र नरेंद्र पाठक, श्रेयांस सिंह, सब यूथ केटेगरी मे सिद्धार्थ, राजवीर महिलाओं मे सरिता वर्मा, ज्योत्सना एवं एडीएम प्रशासन अयोध्या अनिरुद्ध सिंह ने अच्छा प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक हासिल किया। कोच शनि वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे जिला राइफल क्लब के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, सभी खिलाड़ी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता मे क्वालिफाई हो गए हैं। खिलाड़ियों ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय कोच शनि वर्मा को दिया। मौके पर भारतीय शूटिंग कोच दीपक दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments