Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रविंद जगन्नाथ को पुनः मॉरीशस का प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर...

प्रविंद जगन्नाथ को पुनः मॉरीशस का प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर किया यज्ञ

अयोध्या। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को पुनः प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास के आयोजन व पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के संयोजन में क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर अयोध्या में वैदिक आचार्यों द्वारा पाठ व महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके पुनः प्रधानमंत्री बनने की कामना की गई।
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ सनातन विचारधारा के है, प्रविंद जगन्नाथ के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत और मॉरीशस के पारस्परिक संबंध और भी मजबूत हुए है। प्रविंद जगन्नाथ को 2017 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया । हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भारतीय मूल के है। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे। उनके चुनाव में विजयी होने से विश्व पटेल पर सनातन धर्म और मजबूत होगा। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments