Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या‘मन की बात’ से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, अयोध्या में हुआ सामूहिक श्रवण

‘मन की बात’ से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, अयोध्या में हुआ सामूहिक श्रवण


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं व आमजन ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।


जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। इसमें देश के विकास, नवाचार और जनभागीदारी के जो उदाहरण प्रस्तुत किए जाते हैं, वे हम सभी को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।” नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सहादतगंज स्थित आवास पर  कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है, जो हमें अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करता है और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास की छावनी वार्ड स्थित तिवारी मंदिर में कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि मन की बातसमाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें सेवा, समर्पण जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।



महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज स्थित महानगर कार्यालय में महानगर कमेटी के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है, जो हमें संगठनात्मक मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की दिशा में प्रेरित करता है।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी एवं स्वामी परमानंद मिश्र ने सीताकुण्ड अयोध्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। पूर्व महापौर ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इससे कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए नई दिशा और संकल्प मिलता है।  जिला महामंत्री शिवेन्द्र सिंह ने ग्राम सभा मड़ना में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना।

महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, अमल गुप्ता, शिवम‌् शुक्ला, गन्ना समित के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, अनुराग त्रिपाठी, बाबूराम यादव, हनुमान गढी के संत राम कुमार दास, विनय जायसवाल, आशीष सिंह, जेपी श्रीवास्तव, ओमिस अग्रहरि, सचिन सरीन, चेतन गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम को सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments