Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनहित कार्यों को प्राथमिकता दे कार्यकर्ता–प्रभारी मंत्री

जनहित कार्यों को प्राथमिकता दे कार्यकर्ता–प्रभारी मंत्री

0

अंबेडकर नगर। सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव,चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जिला मुख्यालय के न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, मण्डल अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक कर जनहित की कार्यों,संगठन के कार्यक्रम पर चर्चा किया।

        प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वक्फ बिल संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की हमें सम्मान करना चाहिए।देश की सुप्रीम न्यायिक संस्था सदैव देश और जनित हित में न्याय पूर्ण फ़ैसले करता है।अपने देश की न्यायिक व्यवस्था की आलोचना नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि एक देश एक चुनाव,वक्फ बोर्ड संशोधन कानून देश और समाज हित में है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।

     चिकित्सा शिक्षा मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश वासियों की स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज की सौगात दे कर ऐतिहासिक कार्य किया है।कहा कि आज जनपदों के लोगों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा उनके जनपद में ही मिल रहा है।उन्हें बड़ी दूरी तय नहीं करना पड़ रहा है।कहा कि भाजपा सरकार जन जन के स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

     भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी,वक्फ बोर्ड संशोधन,एक राष्ट्र एक चुनाव के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार अपने ऐतिहासिक कार्यों के बल पर जन जन में लोक प्रिय हो चुकी है।विपक्ष की मुस्लिम तुष्टिकरण वाली नीति सामाजिक विद्वेष पैदा कर रही है।कहा कि संगठन द्वारा प्रेषित संगठन के कार्य और कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर कार्यकर्ता शामिल हों।

      न्यू सर्किट हाउस में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरि ओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,कपिल देव वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक जय राम विमल,संजू देवी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा मौसम,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,विद्यावती राजभर,मनोज मिश्र,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,दिनेश पाण्डेय,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,इंद्रेश निषाद,सुनील पासवान,प्रधान अंकित पाण्डेय,प्रहलाद वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,शशि द्विवेदी,अमित पाण्डेय,गौरव श्रीवास्तव,सर्वेश प्रताप सिंह,रमेश यादव,जगदीश राजभर,पंकज प्रजापति,दिलीप तिवारी,सुग्रीव कन्नौजिया,आनंद श्रीवास्तव,अजय पटेल,तेजस्वी जायसवाल,अरविंद सिंह डिंपू, सदावृज राजभर,विवेक पाण्डेय आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version