Monday, November 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, घंटों रेलवे...

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, घंटों रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा रहा शव

जलालपुर, अंबेडकर नगर। इंदौर से पटना जा रही ट्रेन की चपेट में आने से रविवार सुबह एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मालीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर हुआ। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, हादसे के कई घंटे बाद पहुंची जीआरपी अकबरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगलापुर गांव के शेषनगर चौराहा निवासी राधेश्याम उर्फ गूंगे (48) रविवार सुबह लगभग साढे पांच बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि वह शाहगंज जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे इंदौर से पटना जा रही एक्सप्रेस ट्रेन मालीपुर से शाहगंज की ओर गुजर रही थी। इसी दौरान आउटर सिग्नल से पहले राधेश्याम ट्रेन की चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे वह हादसे का शिकार हो गए।

घटना के बाद ट्रेन के चालक ने तुलसीनगर रेलवे स्टेशन को मेमो दिया। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना डायल 112, जीआरपी अकबरपुर और आरपीएफ शाहगंज को दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद लौट गई। वहीं, प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ सिपाही अनिल कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को घटनास्थल से दूर करते हुए निगरानी करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments