Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर महिलाओं ने किया सांसद...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर महिलाओं ने किया सांसद का स्वागत


अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पास होने के बाद अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ठोल-नगाड़ो की ध्वनि के मध्य सांसद का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, राम नामा देकर व मिठाई खिलाकर महिला मोर्चा की महिलाओं ने स्वागत किया। महिलाओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।



इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार ने सनातन परम्परा के ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’’ को लोकतंत्र में चरितार्थ करके दिखलाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका हक दिलाएगा। मोदी सरकार का यह निर्णय आने वाले समय में एक विकसित व समृद्ध भारत निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। अधिनियम से सही मायने में महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा। सत्ता व नेतृत्व उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र ने अधिनियम के पास होने से महिलाओं में उत्साह का माहौल है। अधिनियम के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि अधिनियम से सत्ता व नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी तय हो रही है। महिलाओं के सम्मान के लिए योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने हमेशा कार्य किया है।
स्वागत करने वालों में महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, नीलम जायसवाल, शकुन्तला त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, प्रसून लता सिंह, विनीता मोदनवाल, लक्ष्मी पाण्डेय,आभा सिंह, स्मृता तिवारी, पुनीता गुप्ता, अनीता द्विवेदी, गरिमा मौर्या, शकुन्तला गौतम सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments