अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पास होने के बाद अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ठोल-नगाड़ो की ध्वनि के मध्य सांसद का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, राम नामा देकर व मिठाई खिलाकर महिला मोर्चा की महिलाओं ने स्वागत किया। महिलाओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।
