Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिन दहाड़े शटर खोल कर घर में घुसी महिला,नगदी समेत लाखो का...

दिन दहाड़े शटर खोल कर घर में घुसी महिला,नगदी समेत लाखो का सामान किया पार

जलालपुर,  अंबेडकर नगर। दिनदहाड़े एक महिला द्वारा घर का शटर खोलकर और घर में घुसकर लाखों रुपए की नगदी व सामान लेकर फुर्र होने का वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसको पीड़ित द्वारा कैमरे की फुटेज को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम तरफ का है विवेक पाठक पुत्र स्वर्गीय राजकुमार पाठक द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया गया कि 14 मार्च को लगभग सुबह 9:00 बजे अपने बाहर के कमरे में लेटा हुआ था और मेरी माता जी और चाची दोनों चिप्स फैलाने के लिए ऊपर छत पर गई थी तभी एक अज्ञात महिला मेरे घर का शटर खोलकर घर में घुस गई और घर में घुसकर गोदरेज अलमारी खोलकर उसमें रखे लाकर की चाबी को ढूंढ कर चाभी से लाकर खोलकर आभूषण और नगदी लेकर फुर्र हो गई। जब मैं जगा तो वह महिला मोहल्ले से भाग चुकी थी जो सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है । अज्ञात चोर महिला ने अलमारी से सोने की 5 अंगूठी ,6 चांदी की अंगूठी, दो सोने का बड़ा झुमका, एक सोने का टप्स, 26 चांदी के सिक्के, 40डालर और 70 यूरो तथा 25000 नगदी चोरी कर लिया गया। जिसकी पूरी कीमत लगभग ₹300000 आंकी गई है। वायरल हुई सीसीटीवी की फुटेज की पुष्टी अयोध्या समाचार नहीं करता , पीड़ित द्वारा जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments