Friday, August 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 व 8 मार्च को

भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 व 8 मार्च को


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर व जिला इकाई के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 व 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महानगर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा स्तर पर मंडलवार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे आमजन तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उन्हें संगठनात्मक कार्यों के प्रति दक्ष बनाया जाता है। बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया 7 व आठ मार्च को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग गोसाईगंज विधानसभा का गोसाईगंज में, रुदौली विधानसभा का रुदौली नगर में मिल्कीपुर विधानसभा का अमानीगंज में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में शैलेन्द्र कोरी, रवि सोनकर, हरभजन गौड, रवि शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments