Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त, 4 को आई मामूली चोटे जबकि एक...

सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त, 4 को आई मामूली चोटे जबकि एक गंभीर रूप से घायल

बसखारी अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर हुए एक सड़क हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जबकि इस सड़क हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।



दुर्घटना बुधवार की सुबह 5:30 बजे की करीब उस समय की बताई जा रही है जब कटका निवासी अखिलेश पुत्र रामअचल, सुनील पुत्र राजेश निषाद, अंशु पुत्र जय सिंह, पवन पुत्र धर्मराज, अमित पुत्र रामधारी स्विफ्ट डिजायर कार से रोजी-रोटी के सिलसिले में चण्डीगढ़ जा रहे थे। बताया जाता है कि कार राष्ट्रीय राजमार्ग 233 लहटोरवा पुलिस चौकी के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पलट कर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार अन्य चार लोगों मामूली चोटे आई। और सभी बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे लहटोरवा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बसखारी सीएससी पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments