Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सर्प दंश से महिला की मौत

सर्प दंश से महिला की मौत

0

जलालपुर अम्बेडकरनगर। ब्लॉक भियांव क्षेत्र के अम्बरपुर निवासिनी बासमती उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी हरिशंकर जो गुरूवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सब्जी बनाने के लिए घर में रखे आलू को लेने गई थी जैसे ही आलू लेने के लिए हाथ बढ़ाया की एक जहरीले सांप ने हाथ की उंगली में डस लिया। थोड़ी देर बाद जब तबियत खराब होने लगी तो परिजनों को बताया कि कुछ काट लिया है। जानकारी होते ही परिजन जलालपुर स्थित डॉ शुक्ला के निजी अस्पताल पर ले गए जहां से उन्हें जवाब दे दिया गया इसके बाद परिजन कही और ले जाते की रास्ते में उनकी मौत हो गई। रोजी रोटी के लिए पति दिल्ली रहते है सूचना मिलते ही घर वापस आ रहे है। मृतक के एक पुत्र अमन जो अभी हाई स्कूल का परीक्षा दिया है। इसके अलावा दो पुत्री नीरज 20 वर्ष तथा नैन्सी 18 वर्ष की हैं। परिजन ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version