अयोध्या। नवरात्र के अवसर पर किन्नर समाज ने कन्या पूजन का आयोजन किया। जिसमें समाज की मुख्य सदस्य पिंकी किन्नर, लवली मिश्रा, नताशा किन्नर, ललिता किन्नर और मंजू किन्नर ने अपने आवास पर श्रद्धापूर्वक नौ कन्याओं का पूजन किया। समाज मुखिया पिंकी किन्नर ने कहा कि आज हमने पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन कर अयोध्यावासियों के लिए भगवान राम और माता रानी से आशीर्वाद मांगा है। हमारी पूरे हिंदुस्तान के लिए यही दुआ है कि माता रानी सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनाए रखें। इस दौरान, पिंकी मिश्रा ने सभी चैत्र रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।