Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजल निगम विभाग के अधिकारियों ने पंचायत भवन को बनाया गोदाम

जल निगम विभाग के अधिकारियों ने पंचायत भवन को बनाया गोदाम


◆ पंचायत भवन में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को किया प्रभावित


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मिल्कीपुर अंतर्गत डोभियारा पूरे बिशुनपुर गांव में बने पंचायत भवन को जल जीवन मिशन के कर्मियों द्वारा गोदाम बना लिया गया है। पंचायत भवन में संचालित मिनी आंगनवाड़ी केंद्र को भी जल जीवन मिशन के कर्मियों द्वारा सामान रखकर पूरी तरह से प्रभावित किया गया है। वहीं पंचायत भवन में संचालित मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में अपना भविष्य संवारने वाले नौनिहालों की शिक्षा-दीक्षा पूरी तरह से चौपट हो रही है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल घर-घर तक पहुंचाने हेतु पाइप बिछाने का कार्य जल निगम विभाग को सौंप दिया है। विभाग द्वारा कार्यदाई संस्था जल जीवन मिशन को सभी लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाएं जाने का जिम्मा दे दिया है। जिसके क्रम में जल जीवन मिशन के कर्मियों द्वारा मिल्कीपुर में भी गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं विकासखंड मिल्कीपुर के डोभियारा पूरे बिशुनपुर गांव के पंचायत भवन पर जल जीवन मिशन के कर्मियों द्वारा पाइप डंप किया गया है जिससे पंचायत भवन पर आने वाली महिलाएं एवं वृद्ध का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन पर संचालित मिनी आंगनवाड़ी केंद्र पर अपना भविष्य संवारने आने वाले नौनिहालों का भी रास्ता बंद हो गया है जिससे उनका भविष्य पूरी तरह से चौपट हो रहा है।

प्रधान नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जल जीवन मिशन के कर्मियों को ग्रामीणों की समस्या को अवगत कराने हेतु कई बार फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया है।

 खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत भवन पर रखा जल जीवन मिशन का सामान को अविलंब हटवा कर रास्ता बहाल करा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments