Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जल संरक्षण एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ाव-एमएलसी हरिओम पांडे

जल संरक्षण एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ाव-एमएलसी हरिओम पांडे

0

◆ चेयरमैन ओमकार व सभासदों एवं कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति मे बासुदेव साव कल्प सरोवर के भूमि पूजन का कार्यक्रम समारोह पूर्वक हुआ संपन्न


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र में कल्प सरोवर के निर्माण से जल संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के विकास के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में नगर का विकास करने के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित स्व0 वासुदेव साव की स्मृति निर्मित होने वाले कल्प सरोवर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। सोमवार को वासुदेव नगर वार्ड में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बगल में स्थित पक्के पोखरे के बगल स्थित काया कल्प सरोवर के रूप में विकसित करने हेतु वैदिक विधि विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न किया गया। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने स्वर्गीय वासुदेव साव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लिए स्वर्गीय वासुदेव उसके द्वारा किया गया कार्य अविस्मरणीय है। नगर पंचायत क्षेत्र में देश-विदेश के लोग आते हैं।स्वर्गीय वासुदेव के नाम से स्थापित कल्प सरोवर से क्षेत्र पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद देते हुए आभार कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहगे।इस सरोवर का निर्माण नगर निधि से कराया जा रहा है जिसकी लागत 94 लाख 72 हजार  बताई जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश यादव, रूद्रप्रसाद उपाध्याय, चंद्रभान गुप्ता, राम आधार यादव, मंडल अध्यक्ष सदा बृज, महेंद्र जायसवाल, सभासद सुभाष निषाद, मायाराम, लालमन रावत, निखिल जायसवाल, बृजेश यादव, प्रदीप राजभर, राम सागर निषाद ,रोशन लाल निषाद, रहमतुल्ला काजी,अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, लिपिक अभिषेक, यादव,कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version