Tuesday, October 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर50 हजार का इनामी वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। टांडा कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी अरविन्द वर्मा को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गोमती नगर विस्तार स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट के आवास से सोमवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ टांडा कोतवाली में धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

टांडा कोतवाली क्षेत्र के जमालापुर निवासी अरविन्द वर्मा के खिलाफ वर्ष 2015 में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के न्यायालय से वारंट जारी होने के साथ ही धारा 83 के तहत कार्रवाई की गई थी। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के लिए उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments