Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या11 मुकदमों का वांछित अभियुक्त गांजा के साथ गिरफ्तार

11 मुकदमों का वांछित अभियुक्त गांजा के साथ गिरफ्तार

कुमारगंज, अयोध्या। बृहस्पतिवार को खण्डासा पुलिस ने देवराज पासी पुत्र मनीराम निवासी ग्राम पूरेकुर्मी का पुरवा मौजा पाराखानी को 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वह 11 मुकदमों का वांछित था खण्डासा पुलिस का कहना है कि 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजे के साथ देवराज पासी को पाराखनी मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर, कोतवाली रुदौली, तथा खण्डासा थाना में आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बताया गया कि बस्ती जनपद के भी कई थानों में आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिसे आज गिरफ्तार करने में सफलता मिल सकी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दारोगा सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार बिंद, कांस्टेबल धीरेंद्र कौशल शामिल रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments