Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगाह में था और उसे सलाहुद्दीनपुर चौराहे से दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि बीते 14 अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रोहित पुत्र लक्ष्मण निवासी बैरागल थाना मालीपुर, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

गोपनीय सूचना पर मालीपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी रोहित को सलाहुद्दीनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version