Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर खेत में शौच करने गई महिला के साथ दुराचार की कोशिश, ग्रामीणों...

खेत में शौच करने गई महिला के साथ दुराचार की कोशिश, ग्रामीणों के आने पर भाग निकला आरोपी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की दोपहर खेत में शौच के लिए गई महिला के साथ दुराचार की कोशिश की गई। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह महिला को बचाया, लेकिन इस बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद लगभग तीन बजे एक महिला शौच के लिए खेत की ओर गई थी। उसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह खेत के पास स्थित एक मंदिर में जा पहुंची। पीड़िता के अनुसार तभी गांव का ही युवक करण पुत्र फरीद मौके पर आ गया और अकेला पाकर उसने महिला को जबरन पकड़ लिया। आरोपी ने उसे जमीन पर पटककर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख सुनकर उसका जेठ और दो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version