Wednesday, November 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरुषोत्तम नगर वार्ड  में वीरांगना ऊदादेवी पार्क जनता को समर्पित, छह सड़कों...

पुरुषोत्तम नगर वार्ड  में वीरांगना ऊदादेवी पार्क जनता को समर्पित, छह सड़कों का भी उद्घाटन


◆ महापौर बोले- वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकता, निर्माण कार्यों पर खर्च हुए करीब चार करोड़ रुपये


अयोध्या। पुरुषोत्तमनगर वार्ड के चांदपुर हरिवंश में शहीद वीरांगना ऊदादेवी पार्क और छह विकास कार्यों का लोकार्पण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोग से निर्मित पार्क के साथ विभिन्न मोहल्लों में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य पूरे कराए गए हैं। इन परियोजनाओं पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

लोकार्पण समारोह में महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी दिशा में सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तमनगर वार्ड में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ सीवर लाइन निर्माण को भी प्राथमिकता दी जाएगी। अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

महापौर ने वीरांगना ऊदादेवी के शौर्य और बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पार्षद ज्ञानमती देवी और उनके प्रतिनिधि ओरौनी पासवान ने किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय के अनुसार, जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें डॉ. अमरनाथ गुप्त के मकान से विजय कुमार वर्मा के मकान तक सीसी मार्ग और नाली निर्माण, कन्हैया का पुरवा में वीरेंद्र यादव के प्लांट से राजेश के मकान तक सड़क व नाली निर्माण तथा आशापुर में दीपक यादव के मकान से समर विजय प्रताप सिंह के मकान तक सड़क निर्माण शामिल है।

इसके अलावा पूरे हुसैन में जिंदू के मकान से शनि मंदिर होते हुए योगेंद्र के मकान तक सीसी सड़क, कन्हैया का पुरवा में रामसुंदर के मकान से राजबहादुर के प्लांट तक सीसी सड़क और नाली तथा पूरे हुसैन में अन्नू किराना स्टोर से राजेश शर्मा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कराया गया है।

इस मौके पर नगर निगम उपसभापति संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह एवं सुनील शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, पार्षद रमाशंकर, भाजपा नेता सतीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, भास्कर शुक्ल, अवनीश पांडेय, नागेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र रावत, अखिलेश सिंह, अंकित सोनकर, अभिषेक तिवारी, विश्वनाथ कोरी, विजय यादव, ज्ञानचंद्र, बिंदु वाल्मीकि, जितेंद्र रावत, डॉ. बृजेश पासवान और डॉ. रामकुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments