Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसफाई कर्मी और उसके परिवार की दबंगई से त्रस्त ग्रामीण, कार्यवाही के...

सफाई कर्मी और उसके परिवार की दबंगई से त्रस्त ग्रामीण, कार्यवाही के इंतजार में चक्कर काट रहे दफ्तर


आलापुर, अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैकौली के ग्रामीण सफाई कर्मी और उसके परिवार की दबंगई से त्रस्त हैं। आरोप है कि सफाई कर्मी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गांव के सार्वजनिक आरसीसी मार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।


सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा और गंदगी का अंबार


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2011-12 में बनवाए गए आरसीसी मार्ग पर रमाशंकर, रामपरीत पुत्र भैरोदीन, रविन्द्र पुत्र राम आसरे और विनोद पुत्र रमाशंकर ने करीब दो फुट चौड़ाई पर कब्जा जमा लिया है। यही नहीं, कब्जेदार अपने नापदान का गंदा पानी भी रास्ते पर गिरा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में और दिक्कतें हो रही हैं।


ग्रामीणों की फरियाद अनसुनी


मनोज कुमार, पिंटू, उषा देवी, रामकेश और मंतीरा देवी सहित कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी आलापुर से कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम आलापुर ने खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्यवाही करने का आदेश भी दिया था। यहां तक कि लेखपाल व कानूनगो की स्पष्ट रिपोर्ट और कब्जेदारों को नोटिस दिए जाने के बाद भी कार्रवाई अब तक अधर में लटकी है।


ऑफिसों के चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीण


ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण वे आधा दर्जन बार दफ्तरों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे और गंदे पानी की निकासी से ग्रामीण बेहद परेशान हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments