Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर शुक्रवार लगेगी ग्राम चौपाल, तीन माह का रोस्टर जारी

हर शुक्रवार लगेगी ग्राम चौपाल, तीन माह का रोस्टर जारी


अयोध्या । जिले में ग्रामीण जनसंवाद को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 के लिए ग्राम चौपालों का रोस्टर जारी कर दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जारी रोस्टर को जनपद के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए निर्धारित तिथियों पर ग्राम चौपाल आयोजित कराना सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्रशासन–जनता के बीच संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।

रोस्टर के अनुसार जनवरी माह में 9, 16, 23 और 30 जनवरी को ग्राम चौपाल आयोजित होगी। वहीं फरवरी में 6, 13, 20 और 27 फरवरी तथा मार्च में 6, 13, 20 और 27 मार्च 2026 को चौपाल लगाई जाएगी।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ग्राम चौपाल की डिजिटल डायरी तैयार की जाए। चौपाल के दौरान उप मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाना अनिवार्य होगा। साथ ही चौपाल के आयोजन से संबंधित रिपोर्ट उसी दिन रूरल सॉफ्ट पोर्टल पर फीड कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों से रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments