Wednesday, May 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम प्रधानों ने प्रशासक बनाए जाने पर जताया आभार

ग्राम प्रधानों ने प्रशासक बनाए जाने पर जताया आभार

जलालपुर, अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव समय पर न कराए जाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले पर प्रधानों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को जलालपुर ब्लॉक स्थित द्वाकरा हाल में प्रधान संघ की बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
तहसील अध्यक्ष लालू यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम प्रधान शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने वाला साबित होगा। पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और विकास योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी। प्रधान संघ पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश भर के ग्राम प्रधान जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आभार जताएंगे।  इस दौरान प्रधान संघ उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रभारी नरेंद्र देव, रंजीत केसरी, सुरेश समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments