Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे विद्याभूषण गोंड का...

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे विद्याभूषण गोंड का भव्य स्वागत

0

◆ बोले – भाजपा ने अनुसूचित जनजाति समाज को दिया सम्मान और नेतृत्व


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ से गोरखपुर जाते समय अयोध्या धाम के सहादतगंज क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता हरिभजन गोंड ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जनजाति समाज को सम्मान और नेतृत्व देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रवीण गोंड, श्रवण कुमार गोंड, प्रमोद गोंड, वरुण चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, रमाशंकर निषाद, संतोष गोंड, दीपक पांडे, निखिल श्रीवास्तव और लाल शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version