Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुलपति ने राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से किया संवाद

कुलपति ने राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से किया संवाद


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के संघटक राजकीय महाविद्यालय कटरा चुग्घुपुर का भ्रमण किया। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मिश्र व शिक्षकों ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कुलपति ने सम्पूर्ण महाविद्यालय का निरीक्षण किया और शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर कुलपति का स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो0 गोयल ने विद्यार्थियों को पेंसिल की कहानी के माध्यम से रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता का महत्व बताया। कहा कि समर्पण भावना से राष्ट्र व समाज की बेहतरी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों मे बहुत कुछ किया जा सकता है। इसके लिए सभी में दृढ़ इच्छा होनी चाहिए। व्यक्तित्व विकास से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ0 अरुण चैबे, डॉ0 आनंद बिहारी सिंह, कौशल गुप्ता, अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ0 अमित मिश्रा, निखिल सिंह, दीपक आर्य, तुषार मिश्र में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments