Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा का चिकित्सक व शिक्षक सम्मेलन शुक्रवार को

भाजपा का चिकित्सक व शिक्षक सम्मेलन शुक्रवार को


अयोध्या। भाजपा द्वारा शुक्रवार को चिकित्सक सम्मेलन तथा प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया है। उदया ग्रुप के चेयरमैन डा चंद्र प्रकाश त्रिपाठी के संयोजन में शिक्षक सम्मेलन उदया पब्लिक स्कूल में सायं 4 बजे से आयोजित किया गया है। चिकित्सक सम्मेलन सिविल लाइन के शान-ए-अवध होटल में सायं 7 बजे होगा।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक सम्मेलन की मुख्य अतिथ प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी तथा चिकित्सक सम्मेलन को मुख्य रूप से डा. अरूण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री सम्बोधित करेंगे। दोनों सम्मेलनों के लिए पदाधिकारियों की आयोजन समिति बना दी गई है। सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन के लिए चिकित्सकों तथा शिक्षा क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments