Wednesday, September 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासत्यापित की गई भाजपा की मंडल समितियां व शक्ति केंद्र

सत्यापित की गई भाजपा की मंडल समितियां व शक्ति केंद्र


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए महानगर क्षेत्र के चारों मंडलों एवं शक्ति केंद्र समितियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों ने पदाधिकारियों की सक्रियता, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अयोध्या मंडल की बैठक परमहंस डिग्री कॉलेज, करियप्पा मंडल की सर्किट हाउस, देवकाली सिविल लाइन मंडल की पार्टी कार्यालय तथा पूरा मंडल की बैठक अवध पैलेस में आयोजित हुई। बैठकों में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और शक्ति केंद्रों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

सत्यापन के दौरान मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों ने निष्क्रिय पाए गए पदाधिकारियों की सूची तैयार की। इन पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर संगठन में आवश्यक कार्यवाही किए जाने की संभावना है। देवकाली व अयोध्या मंडल के सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया।

महानगर प्रभारी ने कहा कि सत्यापन का उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत तथा जिम्मेदार बनाना है। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी का सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ बूथ स्तर का कार्यकर्ता है।

विभिन्न बैठकों में शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, हरभजन गौड, अरविन्द सिंह, मंडल् अध्यक्ष रवि सोनकर, हेंमत जायसवाल, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments