Wednesday, September 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री की स्वागत रैली में जेबकटी करने वाले गिरोह का...

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री की स्वागत रैली में जेबकटी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार


अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में आयोजित रैली के दौरान भीड़ में शामिल होकर लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रौनाही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 300 रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

31 अगस्त 2026 को टोल प्लाजा पर आयोजित रैली में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल पार कर दिए थे। मामले में थाना रौनाही में दो मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पकडे गए आरोपितों में अजय निषाद (33) मड़ियावा, जानकीपुरम, लखनऊ, बाबू अफताब (33) अरूवावा, पूराकलंदर, अयोध्या और छोटू गौड़ (36) राजेंद्रनगर बैरहवा, नाका, लखनऊ का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में चार अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments