Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत

कार की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी चौक स्थित मछली मंडी के पास बुधवार रात फैजाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही डिजायर कार ने सड़क पार कर रहे सब्जी विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 58 वर्षीय भालू सोनकर निवासी कटेहरी बाजार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक भालू सोनकर लंबे समय से कटहरी बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की रात सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डिजायर कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि भालू सोनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments