Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबॉक्सिंग के पंच से गूंजेगी अयोध्या, 13 राज्यों के 120 खिलाड़ी करेंगे...

बॉक्सिंग के पंच से गूंजेगी अयोध्या, 13 राज्यों के 120 खिलाड़ी करेंगे मुकाबला


अयोध्या। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को दिगम्बर जैन मंदिर, अयोध्या के आवासीय परिसर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान देशभर के 13 राज्यों से आए 120 मुक्केबाजों ने अपना पंजीकरण कराया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, लक्षद्वीप, असम, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के उपरांत सभी मुक्केबाजों का वजन कराया गया। इसके बाद लीग मैचों के लिए कम्प्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से ड्रा निकाला गया, जिसमें विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों की सूची तय की गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 नवंबर को दोपहर एक बजे से सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, अयोध्या में किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और कोचों में उत्साह का माहौल है। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद आयोजन समिति, टीम कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में इस स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होना खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की खेल संस्कृति और अनुशासन देशभर में मिसाल बनेगा।

महासंघ के राष्ट्रीय सचिव राकेश ठकरान ने कहा कि के.एस.ई. कप का उद्देश्य देशभर के युवा मुक्केबाजों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या अब केवल धार्मिक नगरी नहीं रही, बल्कि खेलों की भूमि के रूप में भी पहचान बना रही है। मुक्केबाजी जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है और अयोध्या में खेल सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव उपेन्द्र पाण्डेय सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर शहर में खेल प्रेमियों के बीच उत्सुकता का माहौल है और जयपुरिया स्कूल परिसर को प्रतियोगिता के अनुरूप सजाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments