Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजकीय पॉलिटेक्निक दौलतपुर हाजलपट्टी निर्माण का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य...

राजकीय पॉलिटेक्निक दौलतपुर हाजलपट्टी निर्माण का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया जोर


अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न होने के बाद मंडलायुक्त राजेश कुमार ने टांडा क्षेत्र स्थित 30.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक दौलतपुर हाजलपट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष प्रकट करते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन हैंडोवर किए जाने से पूर्व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में गठित तकनीकी टीम द्वारा व्यापक गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन संरचना में दिखाई पड़ी कमियों को तत्काल दूर करने तथा आगणन विशिष्टियों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसी क्रम में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे दरवन झील परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि झील में पानी भराव के कारण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। इस पर मंडलायुक्त ने आगामी निरीक्षण से पूर्व कार्य में दृश्यमान प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments