Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय कवि संगम की अखिल भारतीय बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई...

राष्ट्रीय कवि संगम की अखिल भारतीय बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

अयोध्या। शहर के निजी होटल में राष्ट्रीय कवि संगम की अखिल भारतीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मिततल, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा, राष्ट्रीय सहमंत्री राजेश चेतन, राष्ट्रीय मंत्री सुमित ओरक्षा व कमलेश मौर्य मृदु उपस्थित रहे। पदाधिकारियों का स्वागत राष्ट्रीय कवि संगम अयोध्या के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, प्रांत महामंत्री रवि तिवारी, प्रांत अध्यक्ष अजय प्रधान, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव कुमार व्यास ने किया।
राजस्थान के महामंत्री विवेकानंद ने पर्यावरण संरक्षण को कैसे बढ़ावा दिया जाए इसपर चर्चा हेतु सुझाव दिया। राजेश चेतन ने सनातनी हिंदू पंरपरा को सशक्त करने हेतु,राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा ने राम जी पर उत्कृष्ट रचनाओं के लेखन हेतु, आशुकवि अनिल बोहरे ने समाज की कुरीतियों पर तथा कमलेश मौर्य मृदु ने अपने लेखन से जनजागृति लाने हेतु सुझाव दिये। बैठक के अंतिम पड़ाव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने बैठक में आये सुझाओं का स्वागत कर उसपर स्वस्थ चर्चा हेतु प्रेरित किया और कार्यक्रम आयोजक अशोक सिंह की साहित्य सेवा हेतु आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments