Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याताला तोड़कर घर से चुरा लेते थे सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताला तोड़कर घर से चुरा लेते थे सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। घर का ताला तोड़कर दो चोर समान चुरा लेते थे। यह लोग पहले घरों की रेकी करते थे। कम लोगो वाले घरों को यह निशाना बनाते थे। परिवार जब ताला बंद करके बाहर जाता था तो दोनो चोर वहां पहुंचकर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सामान को भी बरामद किया है।
थाना रौनाही में दर्ज तीन मुकदमों में पुलिस चोरो की तलाश कर रही थी। जिसमें जांच के दौरान पुलिस को कई जानकारियां मिली। पुलिस ने मामले से सम्बंधित अभियुक्त चंद्रेश पुत्र जग प्रसाद निवासी बेगमगंज सिवार थाना रौनाही जनपद अयोध्या, शिव नारायण उर्फ गुड्डू पुत्र रामराज निवासी बेगमगंज सिवार थाना रौनाही जनपद अयोध्या को हाजीपुर बरसेण्डी तिराहा हाइवे से गिरफ्तार किया। इन चोरों ने बेगमगंज में एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments