जलालपुर,अम्बेडकरनगर। नगर पालिका के अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से अमृत सरोवर तालाब योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। जिसे देखते हुए उप जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्य ठप करा कर लोगों को कड़ी फटकार लगाई है। मामला जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र का है। नगरपालिका के नगपुर रोड स्थित कुटिया शिव मंदिर के बगल तालाब का अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कायाकल्प किया जा रहा है, लेकिन यह योजना नगर पालिका के अधिकारियों व ठेकेदारों के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है,जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण पर एतराज दर्ज कराया और लिखित रूप से उप जिलाधिकारी को शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
