Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर किया स्वागत

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर किया स्वागत

0

अयोध्या। रोडवेज के पास प्रगतिशील पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललित यादव और युजनसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ सपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रगतिशील पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललित यादव ने बताया अयोध्या निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बहुत ही संगठित होकर अयोध्या में समाजवादी पार्टी उभरेगी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव अभय यादव अभिषेक यादव संदीप ठेकेदार धीरेंद्र यादव राजदेव यादव अजय सिंह रामजन्म ओमकर विसवल हरीश यादव रूपेंद्र रिंकू अभय यादव अनुज आकाश यादव राहुल राकेश त्यागी विकास सुनील प्रधान विशाल यादव आदि उपस्थित रहे। तो वही समाजवादी पार्टी के नवयुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का पार्टी कार्यालय पर भदरसा के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने अपने समर्थकों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। राशिद ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जी का अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर स्वागत किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version