Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ के साथ...

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ के साथ अभ्रदता


◆ घायल मरीज का इलाज कराने आए परिजनों के उपर अभ्रदता का आरोप


◆ चिकित्सक ने कोतवाली नगर में दिया तहरीर, मामलें में पुलिस कर रही है जांच


अयोध्या। इमरजेंसी की ओपीडी में घायल का इलाज कराने आए परिजनों पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभ्रदता का आरोप लगा है। मामले में चिकित्सक ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस जांच कर रही है।
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. विशाल चौधरी का आरोप है कि घायल मरीज को लेकर कुछ लोग सात जून की शाम 6 बजे आए। उसका उपचार किया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ के तीमारदारो ने चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव व वार्ड व्याय सत्यम के साथ अन्य कर्मचारियों से मारपीट किया। इसके साथ में सेक्शन मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। मरीज को लेकर परिजन किसी निजी अस्पताल में चले गये। चिकित्सक ने इस मरीज को मण्डलीय के रेफर किया था। मामलें में प्रभारी निरीक्षण कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments